PRATAPGARH: एसपी की फटकार पर मारपीट की घटना को लेकर सांगीपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव की सीमा पाण्डेय पत्नी श्रीकांत पाण्डेय ने एसपी को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्रह मई की शाम करीब छः बजे रंजिश को लेकर गांव के रामसजीवन पाण्डेय व उसकी पत्नी शकुंतला, पुत्री अर्चना तथा पुत्र आशीष एकराय होकर दरवाजे पर पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। पीडिता के विरोध करने पर आरोपियो ने घर में घुसकर पीडिता व उसकी पुत्री शिवानी व पति को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियो ने घरेलू सामानों में तोडफोड कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की तहरीर दी लेकिन मेडिकल परीक्षण कराने के बाद भी पुलिस ने जांच के नाम पर कार्रवाई नही की। परेशान पीडिता ने एसपी से घटना की शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है। एसपी की फटकार पर सांगीपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।







