Home उत्तर प्रदेश एसपी की प्रोन्नति मिलने पर अधिवक्ताओं ने एएसपी को किया सम्मानित

एसपी की प्रोन्नति मिलने पर अधिवक्ताओं ने एएसपी को किया सम्मानित

PRATAPGARH NEWS: एसपी पद पर प्रोन्नत हुए जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय को गुरूवार को यहां अधिवक्ताओं ने सम्मानित किया। कोतवाली परिसर में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय के संयोजन में आईपीएस रैंक मिलने को लेकर संजय राय को अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण तथा अंगवस्त्रम व बुकें प्रदान कर सम्मानित किया। शासन द्वारा एएसपी पश्चिमी संजय राय को प्रोन्नत कर अयोध्या जिले में पुलिस अधीक्षक अधिसूचना के पद पर तैनाती दी गई है। एसपी संजय राय ने अपने कार्यकाल में लालगंज क्षेत्र में अधिवक्ताओं तथा क्षेत्रीय लोगों के शांति व व्यवस्था बनाये रखने में मिले सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, प्रभाकर पाल, विभाकरनाथ शुक्ल, अखिलेश द्विवेदी, हरेकृष्ण त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, दिनेश सिंह आदि अधिवक्ता रहे।