Home उत्तर प्रदेश एसडी नैशनल हाई स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उत्साह के...

एसडी नैशनल हाई स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया

SAHARANPUR NEWS: एसडी पब्लिक स्कूल में 15अगस्त स्वतन्त्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे विद्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे विद्यालय के प्रबंधक मां मनोज कुमार त्यागी जी व प्रधानाचार्य  जी ने किया। सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, कविताएं, नृत्य और नाटक शामिल थे। मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “भारत के स्वतंत्रता संग्राम” पर आधारित लघु नाटिका रही, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया। प्रधानाचार्य ने बताया अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेने का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।