Home उत्तर प्रदेश एसडीएम सदर ने किया अस्थायी गोआश्रय और कांजी हाउस का निरीक्षण

एसडीएम सदर ने किया अस्थायी गोआश्रय और कांजी हाउस का निरीक्षण

MIRZAPUR NEWS: डीएम पवन कुमार गंगवार के आदेश और एडीएम अजय कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने शाहपुर चौसा स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल और बरकाछा क्ला स्थित कांजी हाउस का निरीक्षण किया। तहसील सदर के ब्लॉक छानबे, सिटी, पहाड़ी, मझवा और कोन के सभी गोशालाओं का निरीक्षण सीडीओ विशाल कुमार के निर्देशन में एसडीएम सदर ने ब्लॉकवार टीम बनाकर किया। एसडीएम सदर ने गोशालाओं का निरीक्षण कर शासन के निर्देशों के अनुपालन की जांच की। कांजी हाउस बरकाछा क्ला में साफ-सफाई और पशु चिकित्सा पर जोर दिया गया और सभी पशुओं के शत प्रतिशत ईयर टैगिंग के निर्देश दिए गए। पशु चिकित्सक डॉ. उषा को सभी पशुओं का चिकित्सा करने के निर्देश दिए गए। शाहपुर चौसा स्थित अस्थायी गोशाला में व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। पशुओं का टीकाकरण और ईयर टैगिंग किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार सदर अरविंद कुमार पांडेय, आरआई मंगला सिंह, लेखपाल कृष्ण सिंह, विजय कुमार यादव, प्रधान शाहपुर चौसा प्रतिनिधि सुजीत सिंह, सचिव आलोक श्रीवास्तव और गोपालक मौजूद रहे।