KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील क्षेत्र के कानेमई गाव में होलिका दहन स्थल को अवैध कब्जे धारी से मुक्त कराने के लिए रविवार को तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर होलिका दहन की भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया। क्षेत्रीय लेखपाल अचल सिंह मौर्य ने बताया कि सिराथू तहसील क्षेत्र के कानेमई गांव में आराजी संख्या 270 पर अमृत लाल साहू द्वारा काफी दिनों से अवैध कब्जा कर मौजूदा समय गेहूं की फसल बो दिया था, होली के अवसर पर ग्रामीणों की शिकायत पर उक्त 2 विश्वा अवैध कब्जा कर बोई गई गेंहू की फसल को कटवाकर मुक्त कराया गया है। और होलिका को चिन्हित स्थान पर रखवाया गया है।इस मौके पर राजस्व निरीक्षक मिथलेश पाल सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे हैं।







