Home उत्तर प्रदेश एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

149 फरियादों ने दी शिकायती पत्र, 6 का हुआ निस्तारण

FATEHPUR NEWS: खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें 149 फरियादियों ने अपनी – अपनी शिकायतें दर्ज कराई। वहीं मौके पर 6 शिकायतों का निस्तारण भी किया गया।
आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली, सड़क, आवास, चकमार्ग, पूर्ति विभाग, विकास, पीडब्लूडी, चकबंदी, भूमि पर जबरन कब्जा, जल निकासी विवाद, चक रोड पर कब्जा, भूमि पैमाइस से संबंधित 149 फरियादियों ने अपनी – अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इन शिकायतों के साथ अन्य शिकायतें भी रही। सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी खागा अभिनीत कुमार ने उपस्थित विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आई हुई शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण किया जाए। शिकायतें लम्बित नहीं रहनी चाहिए। इसी के साथ-साथ शासन से प्राप्त शिकायतों का अति शीघ्र निस्तारण भी करें। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य करें। उन्होंने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में 149 फरियादियों ने अपनी – अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं जिसमें 6 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम अभिनीत कुमार के अलावा नायब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा एवं ओम प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी ऐरायां अशोक कुमार सिंह, बीडीओ हथगांव, बीडीओ धाता व विजयीपुर रत्नाकर त्रिपाठी, खण्ड शिक्षाधिकारी विजयीपुर रजनीश श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षाधिकारी हथगांव नरेन्द्र कुमार, खण्ड शिक्षाधिकारी धाता संजय कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक हरीश कुमार साहनी, विजय वर्मा, अविनाश पान्डेय, बाल विकास परियोजना अधिकारी ऐरायां आशीष पान्डेय, अधिशाषी अधिकारी रोहित कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी उदयभान सिंह, कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह, सर्किल के धाता, खखरेरू, किशनपुर, हथगांव, सुल्तानपुर घोष, थाना अध्यक्ष, सर्किल के कानूनगो सहित अन्य विभागों से आए अधिकारी मौजूद रहे।