Home उत्तर प्रदेश एसजेसी फुटबाल अकादमी का हुआ उद्घाटन

एसजेसी फुटबाल अकादमी का हुआ उद्घाटन

किक लगाकर और खिलाड़ियों से मिलकर की शुरुआत
PRAYAGRAJ NEWS:  एसजेसी फुटबाल अकादमी का हुआ उद्घाटन शनिवार को सेंट जोसेफ कॉलेज सिविल लाइंस में हुआ। मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस बादल चटर्जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके एवं किक लगाकर अकादमी का औपचारिक उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. उमर मुस्तफा हसन, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद फहद व इमरान खान, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शाहिद कमाल खान, बीसीसीआई पैनल अंपायर ताहिर अब्बास विशिष्ट अतिथि रहे। एसजेसी के प्रधानाचार्य फादर वाल्टर डिसूजा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। अकादमी के मुख्य कोच शादाब रजा ने धन्यवाद ज्ञापित एवं ज्योति दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर एसजेसी के स्पोर्ट्स कोआर्डिनेटर शबी रफीक, ज्वेल जार्ज, अस्करी अब्बास, बशीर अहमद, डॉ. अजय शंकर पांडेय, संजीव चंदोला, महमूद जैदी, सैयद अख्तर मेहंदी, सैयद शहाब हैदर रिजवी, जफर रिज़वी, शाह आलम, राहुल सिंह, हिमांशु गुप्ता, अम्बर जायसवाल आदि मौजूद रहे। सेंट जोसेफ कॉलेज के स्पोर्ट्स कोआर्डिनेटर शबी रफीक ने बताया कि अकादमी के प्रशिक्षण के लिए प्रवेश फार्म का वितरण शुरू हो गया है। यह फार्म स्कूल रिसेप्शन से सुबह 8 बजे से 12 बजे तक व शाम को 4 से 6 बजे तक मैदान से प्राप्त किया जा सकता है।