Home उत्तर प्रदेश एसएसपी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एसएसपी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

MIRZAPUR NEWS: स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने पुलिस लाइन मीरजापुर से भव्य तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय प्रतीकों, संविधान, राष्ट्रीयता और क्रांतिकारियों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था। पुलिस जवानों द्वारा निकाली गई इस यात्रा में जनपदीय नगर क्षेत्र में जोश और उत्साह का माहौल था, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। लोगों में देशप्रेम का जज्बा स्पष्ट रूप से नजर आया और इस यात्रा ने मीरजापुर के लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।