Home उत्तर प्रदेश एसएसपी के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई,धर्मांतरण की साजिश नाकाम, चार लोग गिरफ्तार

एसएसपी के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई,धर्मांतरण की साजिश नाकाम, चार लोग गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: थाना जमालपुर पुलिस ने सोमवार को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सोमेन बर्मा के निर्देश पर की गई। रघुनाथपुर, थाना बबुरी (चंदौली) के रहने वाले ओंमकार नाथ केशरी ने 10 अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोग गांव के भोले-भाले लोगों को पैसा और अन्य लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इस आधार पर थाना जमालपुर में मुकदमा संख्या 127/2025, धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। एसएसपी सोमेन बर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जमालपुर को तुरंत गिरफ्तारी करने के आदेश दिए। सोमवार सुबह करीब 8 बजे, उप-निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी डबक नहर के पास स्थित एक मकान में मौजूद हैं। पुलिस ने चन्दन राम पुत्र स्व. रामाराव भारती ऋतु पत्नी चन्दन राम जगदीश राम पुत्र भैरोराम,रामलोचन राम पुत्र स्व. सदुलाल निवासीगण चंदौली को घेराबंदी कर चारों लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक बैग, 7 धार्मिक पुस्तकें और 6 पोस्टर बरामद किए। न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी अशोक सिंह, मोहम्मद कलाम, रामप्यारे यादव और महिला आरक्षी स्नेह यादव शामिल रहे।