JALAUN NEWS: पुलिस अधीक्षक डा.दुर्गेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा बुढ़वा मंगल पर्व पर नगर के सभी मन्दिरों में क्षेत्राधिकारी नगर व कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ बुढवा मंगल व गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर उरई में भीड़भाड़, संवेदनशील स्थानों, बाजार आदि जगहों पर पैदल गस्त कर आमजनमानस में कराया सुरक्षा का एहसास। उन्होंने कहा कि बुढ़वा मंगल पर्व के दृष्टिगत जनपद में भ्रमणशील रह कर मन्दिरों में सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिये की गयी व्यवस्था के सम्बन्ध में जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।







