ETAWA NEWS: साइबर सेल व साइबर पुलिस भले ही हर रोज साइबर फ्रॉड करने वाले लोगों पर शिकंजा कस रहे हों इसके बावजूद भी साइबर फ्रॉड ठगी करने में नहीं चूक रहे हैं ऐसा ही ताजा मामला बलरई थाना क्षेत्र से आया है जहां पर नगला गुंदी निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र प्रेम शंकर ने बलरई थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके फोन पर एक कॉल आया जिसमें कहा गया कि मैंने आपको एसएमएस भेजा है। जैसे ही उक्त युवक ने एसएमएस पर क्लिक किया तो उसके खाते से ₹5000 कट गए। युवक ने कॉल द्वारा आए हुए मोबाइल नंबर व यूपीआई आईडी के खिलाफ शिकायत देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।







