सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की दी गई प्रस्तुति
MIRZAPUR NEWS: एसएनएल मेमोरियल मार्डन पब्लिक स्कूल मगैनी का शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन काफी धूमधाम के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता राजेंद्र पांडेय उर्फ राजन ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर धूप-दीप व माल्यार्पण के साथ किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि राजेंद्र पांडेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता राजेंद्र पांडेय ने कहा कि बच्चों को पठन-पाठन के साथ-साथ स्कूल में विभिन्न प्रकार के आयोजनों में प्रतिभाग करना चाहिए, जिससे बच्चों का मानसिक विकास होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा एक से लेकर आठ के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की। जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध होकर तालियां बजाने पर विवश हो गए। युवा नेता राजेंद्र पांडेय ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर बालेश पांडेय, राजेश दुबे, प्रदीप शर्मा, योगेश कुमार श्रीवास्तव आदि सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, बच्चों के अभिभावक व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।







