Home उत्तर प्रदेश एवीपी कानपुर प्रांत,नगर इकाई कालपी द्वारा निकाली गयी आक्रोश यात्रा

एवीपी कानपुर प्रांत,नगर इकाई कालपी द्वारा निकाली गयी आक्रोश यात्रा

JALAUN NEWS: उड़ीसा के बालासोर में बहन सौम्य श्री को न्याय दिलाने के लिए नगर स्थित में इण्टर कॉलेज से सबसे व्यस्त चौराहा मुन्ना फुलपावर तक आक्रोश यात्रा निकाल कर प्रोफेसर समीर शाहू का पुतला फूंका गया और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर समीर शाहू को फांसी देने की मांग की प्रोफेसर समीर शाहू द्वारा बहन सौम्य श्री की इस तरह प्रताड़ित किया गया कि वह आत्मदाह करने पर मजबूर हो गई, हमारे समाज के सबसे पूजनीय गुरु के पद में रहते हुए समीर शाहू के द्वारा ऐसा कृत्य किया गया इसकी विद्यार्थी परिषद घोर निंदा करता है, और भारत सरकार से आग्रह करता है कि ऐसे कुकरत्यो पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कानून बनाया जाए। इस आक्रोश यात्रा में उरई विभाग की विभाग छात्रा प्रमुख बहन आलशिफा, बहन अंशिका, नगर मंत्री -चन्द्र प्रकाश, तहसील संयोजक आदित्य द्विवेद, नगर सह मंत्री कपिल सविता, सह मंत्री मयंक प्रजापति, सह मंत्री अजीत राजावत, खेलो भरत नगर संयोजक अभिषेक सिंह, राष्ट्रीय कला मंच नगर संयोजिका बहन रिद्धि, नगर एसएफडी संयोजक कृष्णा आकाश द्विवेदी, विवेक सिंह, सरद द्विवेदी, कार्तिक, रवि, तेजस्वी, माधव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।