भाजपा महानगर अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
PRAYAGRAJ NEWS: भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता को प्रदेश नेतृत्व द्वारा झांसी–प्रयागराज स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव (एमएलसी 2026 चुनाव) 2026 का सह संयोजक बनाया गया है। चुनाव संचालन टोली में उन्हें बतौर सह संयोजक जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि अवधेश चंद्र गुप्ता पार्टी के कर्मठ समर्पित कार्यकर्ता हैं। झांसी–प्रयागराज स्नातक चुनाव में उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व व खुशी की बात है। प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने बताया कि इसके अलावा डॉ शैलेष पांडेय को जिला संयोजक व दीप द्विवेदी को जिला सह संयोजक बनाया गया है। विजय श्रीवास्तव, प्रमोद मोदी, कुंज बिहारी मिश्रा, पार्षद नीरज गुप्ता सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, गोपाल श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव, अरुण पटेल, राजेश गोंड नवाब खान, असद बबली आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।







