Home उत्तर प्रदेश एफ एल एन प्रशिक्षण के तीसरे बैच शिविर का हुआ शुभारंभ

एफ एल एन प्रशिक्षण के तीसरे बैच शिविर का हुआ शुभारंभ

KUSHINAGAR NEWS: हाटा व्लाक संसाधन केंद्र में निपुण भारत मिशन के तहत फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को तीसरे  बैच के प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। चल रहे प्रशिक्षण शिविर में अध्यापकों और शिक्षामित्रों ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया।एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम को खण्ड शिक्षा अधिकारी अमितेश कुमार  ने  सम्बोधित करते बताया कि शुरुआती दिक्कतों के बाद लगातार यह आयोजन सुचारू रूप से चल रहा है और अध्यापक भी इसमें पूरा उत्साह दिखा रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में अध्यापकों को हिंदी और गणित के अलावा अंग्रेजी विषय को पढ़ाने का भी तरीका बताया जा रहा है। इस अवसर पर प्रशिक्षक इंद्रजीत प्रसाद, सत्यानंद प्रजापति, रविन्द्र सिंह, अनुराग सिंह, नवरंग कुमार, बिपिन सिंह, सुजीत राव, रिजवान अंसारी, महफूज आलम, रियाजउद्दीन अंसारी, विजय कान्त मिश्र,  रागिनी पांडेय, नीतू राय, निलम तिवारी, लीला गोंड, गीता सिंह ,कुसुम यादव आदि मौजूद रहे।