Home उत्तर प्रदेश एनडीपीएस एक्ट से संबंधित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कुल 22.5 ग्राम स्मैक पाउडर...

एनडीपीएस एक्ट से संबंधित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कुल 22.5 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख)  बुधवार को प्रभारी निरीक्षक थाना को0 देहात मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धुसाह स्थित एक मकान में स्मैक की बिक्री हेतु पुड़िया बनाई जा रही है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की उपस्थिति में मय पुलिस टीम व एसओजी बलरामपुर टीम द्वारा दबिश दी गयी। मौके से तीन अभियुक्त 1-कुलदीप पाण्डेय पुत्र नेता जी पाण्डेय निवासी ग्राम धुसाह, 2-दद्दन उर्फ दद्दू पुत्र सिपाही पासवान निवासी विशुनापुर, 3-संध्या पत्नी कुलदीप पाण्डेय निवासी ग्राम धुसाह को कुल 22.5 ग्राम स्मैक पाउडर, एक अदद इलेक्ट्रानिक तराजू, एक मोबाइल फोन तथा 7070/- रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया व बरामदगी के आधार पर थाना को0 देहात पर मु0अ0सं0- 324/2025 धारा 8/21  पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों उपरोक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ विवरण
1.अभियुक्त कुलदीप पाण्डेय
पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी संध्या के साथ मिलकर स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है। अपने तथा परिवार के खर्च हेतु स्मैक की बिक्री करता है।  अभियुक्त दद्दन उर्फ दद्दू उसके घर स्मैक लेकर आया था और उसने 2 पुड़िया (कुल 10 ग्राम) स्मैक 5300 रुपये में खरीदी थी। उसी स्मैक को डिजिटल तराजू से तौलकर छोटी पुड़िया बना रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया। बरामद मोबाइल उसका खुद का है, जिससे वह संपर्क कर ग्राहकों से सौदा करता है।
2.अभियुक्त दद्दन उर्फ दद्दू
पूछताछ में बताया कि वह स्मैक की सप्लाई करता है। आज कुलदीप के घर 2 पुड़िया (5–5 ग्राम) स्मैक लेकर आया था और कुलदीप से 5300 रुपये लिए थे। एक पुड़िया उसके पास बची हुई थी, जिसे कहीं और बेचने वाला था। उसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया।
3. अभियुक्ता संध्या पत्नी कुलदीप पाण्डेय
पूछताछ में बताया कि वह अपने पति कुलदीप के साथ स्मैक की पुड़िया बनाती और बेचती है। दद्दन द्वारा लाई गई दो पुड़िया में से एक पुड़िया उसने अपने पास छिपा रखी थी। कुलदीप व दद्दन के साथ मिलकर स्मैक को छोटी-छोटी पुड़िया में पैक कर रही थी कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।