Home उत्तर प्रदेश एनएफआईआर की वर्किंग कमेटी के सदस्य बने गौरव श्रीवास्तव

एनएफआईआर की वर्किंग कमेटी के सदस्य बने गौरव श्रीवास्तव

JHANSI NEWS: नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में आयोजित एनएफआईआर के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन में एनसीआरईएस के महामंत्री आर पी सिंह के नेतृत्व में पूरे जोन से लगभग 800-900 कर्मचारियों ने भाग लिया । इस अधिवेशन में पूरे भारतीय रेल से लगभग 4-5 लाख कर्मचारियों ने भाग लिया । इस अधिवेशन में महामंत्री श्री आर पी सिंह जी ने एनपीएस और यूपीएस का पुरजोर विरोध किया और ओपीएस की मांग करते हुए ये आव्हान किया कि यदि सरकार कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं करती हैं तो संघ आंदोलन के हर स्तर तक जायेगा । इस मांग पर पूरे कर्मचारियों ने सहमति दी और आश्वस्त किया कि कर्मचारी हर कदम पर संघ के साथ हैं । इस दौरान महामंत्री के द्वारा पूर्ण संस्तुति पर झांसी मंडल अध्यक्ष के गौरव श्रीवास्तव को एनएफआईआर का वर्किंग कमेटी सदस्य चुना गया हैं । इस चयन से झांसी मंडल के प्रत्येक कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई. बताते चले की गौरव श्रीवास्तव लगातार  संघ के प्रति समर्पित ओर निष्ठावान रहे हैं और सक्रिय रूप शाखा के उत्थान के लिए कार्यरत रहे हैं । गौरव श्रीवास्तव ने अपना संघर्ष एक सदस्य के रूप से शुरू किया था और लगातार संघर्ष करते हुए संघ के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक कर्मचारियों के लिए उनकी हर समस्या में उनके साथ खड़े रहते हैं । उनकी कार्यशैली बहुत ही सौम्य हैं तथा कर्मचारियों के बहुत प्रिय रहे हैं । एसबीई – 2024 में चुनाव के दौरान गौरव श्रीवास्तव के साथ सभी पदाधिकारियों के सहयोग से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । गौरव श्रीवास्तव वर्तमान में मंडल अध्यक्ष के पद का निर्वाह कर रहे हैं और इनकी कार्यशैली और मंडल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनको एनएफआईआर के वर्किंग कमेटी सदस्य के पद की जिम्मेदारी दी गई । इसके लिए मुख्यालय एवं झांसी मंडल के सभी पदाधिकारियों, डेलीगेट, सदस्यों तथा सभी कर्मचारियों ने उनको बधाइयां दी ।