Home उत्तर प्रदेश एडी माध्यमिक के वायदा खिलाफी से शिक्षकों में आक्रोश

एडी माध्यमिक के वायदा खिलाफी से शिक्षकों में आक्रोश

102
0

अपनी स्वयं की कही हुई बातों से मुकर जा रहे है अधिकारी

छह अगस्त तक तबादले का आदेश जारी ना हुआ तो प्रयागराज, लखनऊ में होगा धरना प्रदर्शन

शिक्षकों से चाहते हैं उनके आदेशों का अक्षरशः हो पालन : डा हरिप्रकाश यादव

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश संरक्षक डॉ हरिप्रकाश यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी से मिलकर ऑफलाइन स्थानांतरण 31 जुलाई तक ना होने पर अपनी कही हुई बातों से मुकरने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया और स्थानांतरण ना होने का कारण पूछा। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने अभी तक स्थानांतरण ना होने का सही कारण नहीं बता पाए और टाल- मटोल करते रहे।
उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई को शिविर कार्यालय लखनऊ पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने शिक्षकों को लिखित आश्वासन दिया था कि 31 जुलाई तक आफलाइन स्थानांतरण प्रकरण का निस्तारण करा लिया जायेगा । प्रदेश संरक्षक डा हरि प्रकाश यादव ने बताया कि छह अगस्त को सभी डीआईओएस कार्यालय पर होने वाले धरने में भी इसका भारी आक्रोश व्यक्त किया जाएगा। उसके बाद भी स्थानांतरण आदेश निर्गत ना होने पर 11 अगस्त से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर संगठन अनवरत धरना करने को शिक्षा निदेशालय प्रयागराज और लखनऊ में बाध्य होगा।
प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेशीय उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश पासी, प्रदेश आय व्यय निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेशीय मंत्री संदीप शुक्ल, तीर्थराज पटेल, मण्डल अध्यक्ष मिथलेश मौर्य, मण्डल मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह, जिला संरक्षक लालमणि यादव, जिला अध्यक्ष देवराज सिंह, जिला मंत्री डी पी यादव, सुरेन्द्र सिंह, अशोक पटेल, परमेश्वर मौर्य,रविन्द्र यादव अशोक कुमार, शिक्षक मौजूद रहे।