Home उत्तर प्रदेश एटीएम कार्ड बदलकर रूपये की ठगी करने वाले 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

एटीएम कार्ड बदलकर रूपये की ठगी करने वाले 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

कब्जे से अलग-अलग बैंक के 9 एटीएम कार्ड व 20,000/- रुपये नकद बरामद

SAHARANPUR NEWS: 16 जुलाई 2025 को वादी इकराम खान पुत्र दाउद अली खान निवासी वार्ड नम्बर 17 पोस्ट बिसाउ जिला झुनझुनू राजस्थान की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा धोखाधडी कर वादी का ए0टी0एम0 कार्ड बदलकर वादी के एटीएम से 44,000/- रूपये निकाल लेने के संबंध में थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 242/25 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस के पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में चोरी/नकबजनी/धोखाधड़ी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक श्री अविनाश गौतम के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 20.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 03 शातिर ठग/अभियुक्तगण 1.सुमित पुत्र मिन्तरपाल निवासी चन्दपुर थाना बड़गांव जिला सहारनपुर, 2.संजय पुत्र अमर सिंह निवासी चन्दपुर थाना बड़गांव जिला सहारनपुर व 3.प्रदीप पुत्र सोमेन्द्र उर्फ समुन्द्र पाल निवासी ग्राम चन्दपुर थाना बड़गांव जिला सहारनपुर को चापरचीडी खेड़ा अफगान रोड पर स्थित एक अर्ध निर्मित मकान से किया गिरफ्तार । अभियुक्तगण के कब्जे से अलग-अलग बैकों के कुल 09 एटीएम कार्ड व 20,000/- रूपये की नकदी बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई । गिरफ्तार अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पूछताछ का बयानः- अभियुक्तगण ने पूछने पर बताया कि दिनांक 14.07.25 को ग्राम खेड़ा अफगान बस स्टैण्ड के पास स्थित इण्डिया वन ए.टी.एम मशीन से एक व्यक्ति का ATM कार्ड बदला था तथा कार्ड बदलकर हम तीनों ने उस कार्ड से 10 हजार रूपये अम्बेहटा से व 34 हजार रूपये रूड़की में जाकर निकाल लिये थे तथा हमें जानकारी हुई थी कि उस व्यक्ति द्वारा थाना नकुड पर हमारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है । हमसे जो रूपये आपको मिले हैं ये खेड़ा अफगान में जो हमारे द्वारा घटना की गयी थी उसी में से हमारे पास बचे हुए रूपये हैं, बाकी के रूपये हमसे खर्च हो गये थे । हमारे द्वारा अन्य थाना क्षेत्रों में भी एटीएम बलदकर पैसे निकालने की घटना की हैं जिसमें हम लोग पूर्व में जेल भी जा चुके हैं ।