युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौपा
PRAYAGRAJ NEWS: नैनी एग्रीकल्चर शुआटस इंस्टीट्यूट एक फर्जी समिति द्वारा संचालित है जिस पर आरबी लाल ने अवैध कब्जा कर रखा है, युवा विकास पार्टी इसको सरकारी संस्था घोषित करवाने के प्रयास में कई वर्षों से लगी हुई है, आज इससे संबंधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी प्रयागराज की अनुपस्थिति में जिला आपूर्ति अधिकारी विजय शर्मा को दिया गया और उनसे मांग की गई कि रजिस्टार चिट और फंड्स अवैध तरीके से इस समिति का नवीनीकरण किया जा रहा है जबकि फरवरी माह में उन्होंने निरस्त करने का आदेश दिया था वह अपने आदेश को खुद ही अनदेखा कर रहे हैं जिससे लगता है कि रजिस्ट्रार को मोटा अनुचित लाभ मिल गया है, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम प्रयागराज संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की गयी है। युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते है कि नैनी के इस संस्थान को सरकारी संस्था घोषित किया जाए।







