PRATAPGARH NEWS: बेखौफ चोर एक ही रात दो घरों की हजारों की नकदी व हजारों के जेवरात उड़ा ले गये। बुधवार सुबह घर में हुई चोरी की जानकारी होने पर परिजन आवाक रह गये। चोरी की घटना को लेकर पीड़ितो ने पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के मेढ़ावां गांव की सुशीला सिंह पत्नी स्व0 कालीबक्श सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती मंगलवार की रात घर के लोग सो रहे थे। रात करीब तीन बजे पीड़िता शौच के लिए उठी तो कमरा खुला व सामान बिखरा देख आवाक रह गयी। पीड़िता कमरे में पहुंची तो आलमारी तथा बक्शा का ताला टूटा मिला और उसमें रखे नौ हजार की नकदी व कीमती सामान गायब मिला। वहीं सुबह सोकर उठने पर गांव के ही अतुल सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र बहादुर सिंह के घर से भी ग्यारह हजार की नकदी व हजारों के जेवरात की चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर वापस लौट गयी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।







