PRAYAGRAJ NEWS: इन्वर्टर और बैटरी की दुनिया में अग्रणी नाम अमेज ने एक गेस्ट हाउस में एक शाम परिवार के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान इन्वर्टर और बैटरी डिस्ट्रीब्यूटर एजटेक कंप्यूटर Amaze brand के लिए डीलर के परिवार के लिए कार्यक्रम में कंपनी की भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर शिव शंकर सिंह की उपस्थित ने लोगो में उत्साह का संचार किया। अमेज जहां एक ओर बड़े ब्रांड के रूप में खुद को स्थापित कर रहा है। वहीं उपभोक्ताओं को निम्न गुणवत्ता के उत्पाद से बचाते हुए उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उचित दाम पर उपलब्ध करा रहा है। देश में बैटरी, इनवर्टर और सोलर प्रोडेक्ट के क्षेत्र में अमेज के AMAZE BRAND जनरल मैनेजर संजय सिंह शाखा प्रबंधक मानवेंद्र सिंह , विश्वेंद्र जी और शशांक ने शिरकत किया।सबसे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जनरल मैनेजर संजय सिंह,मानवेन्द्र सिंह, निदेशक अजीत जयसवाल ने संयुक्त रूप से अमेज़ इन्वर्टर और बैटरी लॉंच किया। अजीत जायसवाल ने सभी सम्मानित डीलर्स के साथ मिलकर AMAZE BRAND की सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए एक दूसरे को बधाई दी। प्रयागराज जिले के सभी प्रमुख डीलर्स ने ब्रांड को सुलभता से ग्राहक तक पहुंचाने की बात की। डिस्ट्रीब्यूटर श्री अजीत जयसवाल एवं संजय सिंह जी मानवेन्द्र सिंह जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मोटिवेशनल स्पीकर शिवशंकर ने उपस्थित लोगों से अमेज ब्रांड के बारे में रूबरू कराकर लोगों उत्साहित किया। संजय सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ 7 वर्षों में अपनी उत्तम क्वालिटी,ग्राहक को सबसे अच्छी सर्विस,उचित कीमत पर सबसे आधुनिक तकनीक के प्रॉडक्ट उपलब्ध कराकर अमेज ने पूरे भारत समेत कई देशों के उपभोक्ताओं में एक भरोसा और विश्वास प्राप्त किया। सम्मानित डीलर्स की मेहनत और AMAZE परिवार पर आपके भरोसे ने आज उत्तर प्रदेश के हर पंचायत स्तर तक के उपभोक्ता को एक उम्दा क्वालिटी का बैटरी और इनवर्टर को पहुंचाया जा सका है। अमेज को हाल ही में विश्व की अग्रणी संस्थान BARC ने ‘MOST PRESTIGIOUS BRAND in INDIA 2021’का अवार्ड दिया है।आज अमेज के पूरे भारत में 600 से भी अधिक डिस्ट्रिब्यूटर और 25000 से भी अधिक डीलर का मजबूत नेटवर्क है और आने वाले कुछ ही वर्षों में हमारा लक्ष्य है कि भारत के सभी जिलों में हमारे डिस्ट्रीब्यूटर हों। वही जनरल मैनेजर संजय सिंह ने सभी डीलर को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में सोलर की आवश्यकता और अमेज़ के साथ जुड़ कर उनके लाभ को बताया। बस्ती के लोगों को अब अमेज ब्रांड के सोलर प्रोडक्ट यहीं पर आसानी से उपलब्ध हो पाएंगे। मानवेन्द्र सिंह ने सभी का धन्यवाद देते हुए निरंतर व्यवसायिक प्रसार में सहयोग के लिए कंपनी की तरफ से डीलर बंधुओं का आभार जताया। उक्त अवसर पर वितरकों में बहुत ही उत्साह और संतोष देखा गया।







