MIRZAPUR NEWS: लालगंज बाजार में एक हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक पठान परिवार के नाम से जग जाहिर रहे मरहूम मुनीब पठान के वालिद जुम्मन खां पठान वह सदैव बढ़-चढ़कर सामाजिक सौहार्द की भावना से प्रेरित रहते हैं। बताते चलें कि लालगंज में प्राचीन श्री राम लीला मंचन कार्यक्रम में उनके उपाध्याय एवं मुनीब पठान की जुगल जोड़ी मिलजुल कर रामलीला के आयोजक होते थे। उन्हीं मुनीब पठान के वालिद है जुम्मन पठान मौजूदा समय में वह समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष है इस समय होली का हुड़दंग चल रहा है। वह अपने समाजवादियों के साथ टोली बनाकर खास जगह पर पहुंच कर होली मिलन में भी शिरकत कर रहे हैं वहीं इसी समय रोजा इफ्तार भी कर रहे हैं। होली की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जुम्मन खां पठान अपने समाजवादियों की टीम सहित शिवमूर्ति नगर लालगंज पहुंच कर भाई चारा के सौहार्द के साथ होली मिलन करते हुए जुम्मन खां पठान एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए एक दूसरे को गले मिल रहे हैं। उक्त होली मिलन कार्यक्रम में कांग्रेसियों से होली मिलन करते समाजवादी पार्टी के नेताओं की टीम एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष जुम्मन खां पठान जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राम कृपाल मौर्य,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण दूबे कंचनीय, लालगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय, के अलावा समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अशोक मिश्र, एवं गायत्री प्रसाद पटेल, समाजवादी पार्टी के छानबे विधानसभा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र देव त्रिपाठी, विधायक प्रत्याशी के प्रबल दावेदार रविन्द्र कोल, पटवारी कोल सदस्य बीडीसी, सहित कई लोगों की टीम जुम्मन खां पठान के नेतृत्व में होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ।







