Home उत्तर प्रदेश एक कदम गांधी के साथ” पदयात्रा ने किया जिले में प्रवेश

एक कदम गांधी के साथ” पदयात्रा ने किया जिले में प्रवेश

जिले के कांग्रेसियों ने किया जगह-जगह पर यात्रा का भव्य स्वागत

BHADHOHI NEWS: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर वाराणसी के राजघाट से शुरू हुई ऐतिहासिक पदयात्रा “एक कदम गांधी के साथ” रविवार को जिले में प्रवेश की। जिले बाबूसराय से आरंभ हुई यह यात्रा लोकतंत्र, संविधान की रक्षा, सांप्रदायिक सौहार्द, साझी विरासत और समानता के संदेश को लेकर आगे बढ़ रही है।
इस दौरान जिले की सीमा में प्रवेश के साथ ही यात्रा का कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने और नागरिकों ने महाराजगंज, औराई तथा गोपीगंज में यात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। प्रत्येक स्थान पर आयोजित सभाओं में पदयात्रियों ने अपने विचार रखे। जनता के बीच अहिंसा, एकता और संविधानिक मूल्यों की रक्षा का संदेश पहुंचाया। कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना, समाज में संवाद, मेल-जोल और न्यायपूर्ण भारत की भावना को मजबूत करना है। 26 नवंबर तक चलने वाली यह यात्रा राजघाट (दिल्ली) में संपन्न होगी। जहां संविधान दिवस पर इसका समापन होगा। महराजगंज में जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वहीं औराई चैराहा पर ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम दुबे, घोसिया मे राजेश्वर दुबे व लाला नगर में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रियाज अली के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी दयाशंकर पांडेय, दीनानाथ दुबे, विकास मिश्र, सुबुक्तगीन अंसारी, सुरेश गौतम, त्रिलोकीनाथ बिंद, अवधेश पाठक, सत्येंद्र दुबे, विनोद सरोज, संतोष धोबी, अकबर अंसारी, नाजिम अली, शमशीर अहमद, शबाना खातून शिवपूजन मिश्र, शक्ति मिश्र, सुरेश चैहान, करन मौर्य, रमाशंकर बिंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।