PRAYAGRAJ एक्युप्रेशर संस्थान द्वारा छः दिवसीय प्रयोगात्मक (इंटर्नशिप) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो 12 मई से 17 मई तक माता प्रसाद खेमका एक्युप्रेशर महाविद्यालय में आयोजित किया गया है। शुभारंभ के अवसर पर डाॅ वीके मिश्रा (सीएमओ सहारनपुर एवं पूर्व नोडल चिकित्साधिकारी महाकुंभ 2025) मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के रूप में संस्थान के अध्यक्ष जे पी अग्रवाल मौजूद रहेंगे। संस्थान के निदेशक एके द्विवेदी एवं महासचिव एम एम कूल ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष एक्युप्रेशर पाठ्यक्रम में सेमेस्टर एक से सेमेस्टर दस तक के विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान देने के लिए आयोजित की जाती है। इसे प्रो प्रभात वर्मा के नेतृत्व उनकी टीम द्वारा सम्पन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय की विषम परिस्थितियों में आने वाले प्रशिक्षुओं की संख्या पर प्रभाव पड़ने की संभावना है लेकिन कार्यक्रम अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।






