VARANASI NEWS: फिल्म जगत के मशहूर एक्टर रवि दुबे इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगे। इसमें रवि ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म की शूटिंग के बीच एक्टर काशी पहुंचे। जहां से उन्होंने कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। रवि दुबे सावन में भगवान शिव की नगरी काशी पहुंचे। इस ट्रिप की तस्वीरें एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वो अपनी पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता संग नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में दोनों गंगा नदीं के किनारे पोज देते दिखे। तस्वीरों में रवि और सरगुन ट्रेडिशनल लुक में दिखे। रवि ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना और सरगुन लाइट शेड के सूट में दिखी।इन तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते हुए रवि ने कैप्शन में लिखा कि, श्श्रावण में काशी ३ ये संयोग नहीं, शिव कृपा है..श् शेयर की गई फोटोज में से रवि ने एक फोटो में अपने कैमरे की भी झलक दिखाई। जिसे देख लग रहा है कि वो कोई शूट करने काशी पहुंचे हैं। एक्टर की पोस्ट पर काफी वायरल हो रही है। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शूटिंग के दौरान की तस्वीर भी साझा की है।







