Home उत्तर प्रदेश एकजुट ने पंजीकरण, परीक्षा शुल्क तिथि बढाने पर बोर्ड सचिव को दी...

एकजुट ने पंजीकरण, परीक्षा शुल्क तिथि बढाने पर बोर्ड सचिव को दी बधाई सचिव ने सुझाव, सहयोग के दिया धन्यवाद

74
0

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव ने यूपी के नौवीं और 11 वीं के पंजीकरण एवं 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढाने पर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह को बोर्ड मुख्यालय में आज बुके देकर बधाई दिया। एकजुट के प्रदेश संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव ने सचिव को बताया कि प्रदेश के दर्जनभर जिलें बाढ से प्रभावित है ऐसे में पंजीकरण तिथि और बोर्ड परीक्षा शुल्क बढाने से बाढ प्रभावित क्षेत्रों के छात्र, छात्राओं और उनके अभिभावकों को सुविधा होगी।
एकजुट के प्रदेश संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव ने बोर्ड सचिव को आनलाइन हाजिरी को और सरल बनाने पर भी बधाई दिया। उन्होंने कहा कि आनलाइन के लिए अलग से पासवर्ड दिए जाने से अब सभी परेशानियां दूर हो गयी है और एक साथ दर्जनभर कक्षाओं के छात्रों की आनलाइन हाजिरी लग रही है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सहयोग और सुझाव के लिए धन्यवाद किया। एकजुट के प्रदेश संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव ने सचिव को सुझाव दिया कि आगामी बोर्ड परीक्षा के दौरान जीआईसी, जीजीआईसी और एडेड विधालयों में क्षमता के अनुसार छात्र, छात्राओं की संख्या आवंटित की जाए क्योंकि जिला स्तर पर छात्र आवंटन में व्यापक स्तर पर गडबडी होती है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इस समस्या के समाधान के लिए आश्वस्त किया है।