Home उत्तर प्रदेश एंटी रोमियो स्क्वाड ने पईसा थाना क्षेत्र में साइबर अपराध व महिला...

एंटी रोमियो स्क्वाड ने पईसा थाना क्षेत्र में साइबर अपराध व महिला सशक्तिकरण की दी जानकारी

KAUSHAMBI NEWS: पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मो0पुर पइन्सा रोशन लाल के कुशल निर्देशन में महिला कांस्टेबल  पूनम यादव, व सुभाष यादव द्वारा सोमवार को मिशन शक्ति व एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर के एस एम आर डी इंटर कालेज कुंड्रावी में बालिकाओं एवं शिक्षकों को गुड़ टच बैंड टच, आत्म सुरक्षा, साइबर अपराध व महिला सशक्तिकरण की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया । कांस्टेबल ने शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ के बारे मे विस्तृत जानकारी दी । अभियान के तहत पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 112 , पुलिस आपातकालीन सेवा ,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ,1090 वूमन पावर हेल्पलाइन ,102 स्वास्थ्य सेवा ,1098 चाइल्ड हेल्पलाइ,1930,साइबर अपराध हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन व महिला हेल्पडेस्क, एंटीरोमियो टीम के कार्य तथा थाना के सीयूजी नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।