Home इटावा उर्दू मोहल्ला से शानो शौकत से निकला गया जुलूस ए मोहम्मदी

उर्दू मोहल्ला से शानो शौकत से निकला गया जुलूस ए मोहम्मदी

जुलूस को झंडी दिखाकर रवाना करते कमेटी के लोग।

शहर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम, जगह जगह हुआ स्वागत

ETAWA NEWS: पैग़म्बरे हज़रत मुहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक मौके जुलूस कमेटी उर्दू मोहल्ला बड़ी मस्जिद चौक से हर साल की तरह इस साल भी शाम को जुलूस उठाया गया जो देर रात्रि में शहर के भ्रमण के बाद उर्दू मोहल्ला में समाप्त हुआ। जूलुस अध्यक्ष कुंवर रफत अली खान ने जूलुस में शामिल उलमाओं आदि लोगों का साफा पहनाकर स्वागत किया। जुलूस को रवाना करने से पहले कारी सरफराज़ आलम व कारी शाहबाज़ अनवर, मौलाना शाहनूर रज़ा, मौलाना याकूब ने  कुरान ए पाक की तिलावत की। मदरसों के छोटे-छोटे बच्चे हाथों में हरे परचम लिये सरो पर टोपियां लगाये आकर्षक का केन्द्र रहे। जुलूस अध्यक्ष कुंवर रफत अली खान व सरपरस्त सैय्यद नईम उल्ला व उलमाओं के नेतृत्व में जूलुस अदबो-एहतराम के साथ निकाला गया। हर देश में गूंजेगा या रसूलल्लाह की सदाओं से गूंज उठा शहर।जूलुस व उलेमाओं का शहर में जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। जुलूस में खूबसूरत चौकिया, थरमाकौल से बनाई गई काबे शरीफ, मदीना शरीफ की चौकिया आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस कमेटी की तरफ से चौकी व झाकी वालो को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ ऊर्दू मोहल्ले मे समाप्त हुआ। जुलूस के अध्यक्ष कुंवर रफत अली खान ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व सभी लोगों का जूलुस में सहयोग के लिये शुक्रिया अदा किया। जुलूस में कारी सरफराज़ आलम, हाफ़िज़ मोहम्मद अहमद अकबरी, मौलाना याकूब, मौलाना उबैदुर्रहमान, हाफ़िज़ अरशद बरकाती, मौलाना सैय्यद एजाज़ हुसैन,  शफ़ीक़ अहमद सेकेट्री, डॉ शमशुद्दीन सईदी, ज़मीर हसन, साजिद अली अशरफी, राजा खानज़ादा, ज़ुहैब फैय्याज आदि उपस्तिथ रहे।
कांग्रेस ने किया जुलूस का स्वागत

हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन  जश्न ए ईद मीलादुन्नबी के अवसर पर कांग्रेस ने कैम्प लगाकर अतिथियों सहित आम जनता का दूध शर्बत पिलाकर अभिनंदन किया साथ ही जुलूसे मोहम्मदी का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल यादव पूर्व अध्यक्ष, रामनरेश यादव पीसीसी, अरशद अली पीसीसी, कुसुमलता पीसीसी, शौजब रिजवी जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, संजय तिवारी वरिष्ठ कांग्रेस, वाचस्पति द्विवेदी प्रवक्ता, नरसेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस,  सलाउद्दीन अंसारी, बाबू अली आदि मौजूद रहे।