Home आस्था उरई में इस्कॉन ने शुरू किया “फूड फॉर लाइफ” सेवा कार्यक्रम

उरई में इस्कॉन ने शुरू किया “फूड फॉर लाइफ” सेवा कार्यक्रम

JALAUN NEWS: अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) उरई द्वारा आज मंशापूर्ण मंदिर, जिला परिषद के निकट “फूड फॉर लाइफ”(प्रसाद वितरण कार्यक्रम )सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन पहुँचाना और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर इस्कॉन उरई के अध्यक्ष श्री माधव प्रभु ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में सहायता और करुणा की भावना फैलाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि “फूड फॉर लाइफ” सेवा न केवल भूख मिटाने में मदद करेगी, बल्कि लोगों को सेवा और भक्ति के मार्ग पर भी प्रेरित करेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन पहुँचाना और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। फूड फॉर लाइफ के अंतर्गत इस्कॉन उरई द्वारा शहर में प्रति मंगलवार सुबह 7 बजे मंशापूर्ण मंदिर पर व प्रति शनिवार को इस्कॉन केंद्र उरई झांसी रोड पर सायं 7 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा शुभारंभ के दौरान महेंद्र अग्रवाल जी, शरद शर्मा जी, डॉ उमाकांत सोनी, लोकेंद्र प्रभु, सुदीप जी, गजेन्द्र जी, चंद्रशेखर जी आदि उपस्थिति रहे। भक्तों ने कार्यक्रम की शुरुआत जोरदार हरिनाम संकीर्तन से की। स्वामी श्रील प्रभुपाद जी द्वारा स्थापित इस्कॉन पूरे भारत में प्रतिदिन 12 लाख बच्चों को निःशुल्क भोजन प्रदान करता है। इस्कॉन उरई का उद्देश्य केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है। यह सेवा कार्यक्रम लोगों में मानवता, भक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। उरई में आज से शुरू हुआ “फूड फॉर लाइफ” कार्यक्रम निश्चित रूप से समाज में मदद, सेवा और सकारात्मकता की भावना को बढ़ावा देगा। इस सेवा में भाग लेकर सभी स्वयंसेवक और भक्त समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।