SIDHARTHNAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सिद्धार्थनगर स्थित विनोद प्रकाश लाइफ केयर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के प्रबंधक डॉ. चंद्रेश उपाध्याय को लखनऊ में सम्मानित किया। यह सम्मान डॉ. उपाध्याय को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है। डॉ. चंद्रेश उपाध्याय (सर्जन) के प्रयासों से वीपीएल हॉस्पिटल क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक और व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद, डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व की बात है और यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उनकी पूरी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। वीपीएल हॉस्पिटल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, न्यूरोसर्जन और जनरल फिजिशियन जैसे अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवाएं देते हैं। अस्पताल 24×7 आपातकालीन और एम्बुलेंस सुविधाओं के साथ-साथ आईसीयू, एनआईसीयू, वेंटिलेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब जैसी आधुनिक सुविधाओं से भी लैस है। यहाँ आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है।







