प्रयागराज। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयाग पहुंचकर अपने दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हुए हिंदुओं की आस्था एवं श्रद्धा का पावन पर्व मौनी अमावस्या पर मौन रहकर ब्रह्म मुहूर्त में मां गंगा में डुबकी लगाई, डुबकी लगाने के बाद मां गंगा का पूजन अर्चन कर ध्यान लगाया और मां गंगा से सन्निकट होने वाले शिक्षक विधायक चुनाव नगर निकाय एवं 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरे इसका आशीर्वाद भी मांगा। मीडिया प्रभारी पार्षद पवन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रातः काल पुण्य सलिला मां गंगा में डुबकी लगाने के बाद लखनऊ को रवाना हो गए।







