PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर पंचायत के पूरे हरिकिशुन वार्ड में नवीन प्रतिष्ठान मां अम्बे टेªडर्स में राम नवमी के पर्व पर पूजन अर्चन में लोगों की भीड़ जुटी दिखी। वहीं व्यापारिक क्षेत्र में उपभोक्ता पारदर्शिता को लेकर यहां संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने संयुक्त रूप से यहां उपभोक्ता सुविधा कक्ष का भी फीता काटकर उदघाटन किया। संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन करते हुए संस्थान के प्रबंधक आईपी मिश्र ने कहा कि उपभोक्ताओं को कारोबारी के क्षेत्र में गुणवत्ता तथा पारदर्शिता की शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुगुणा पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो0 डॉ0 राजकुमार पाण्डेय ने की। संयोजिका निशा मिश्रा ने अतिथियों को सम्मानित किया। सह संयोजक सोनू मिश्र ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर समाजसेवी श्रीकृष्ण तिवारी, मनरेगा प्रभारी पवन शुक्ला, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव छोटेलाल सरोज, सभासद आशीष कौशल, सभासद दारा सिंह, मनीष शुक्ला, दिनेश सिंह, अजीत शुक्ला, पूजा, प्रवीण मिश्र आदि रहे।







