परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर उज्ज्वल भविष्य की किया कामना
KAUSHAMBI NEWS: मजबूत इरादे, निरंतर मेहनत और परिवार के सहयोग से सफलता कैसे हासिल की जाती है, इसका प्रेरणादायक उदाहरण बने हैं विकास खण्ड कड़ा के साढों गांव का मजरा अहिरन का पुरवा निवासी उपनिरीक्षक करन सिंह यादव के पुत्र शिवम सिंह बने हैं। शिवम सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर, फतेहपुर से पूरी की, जहां उन्होंने हाईस्कूल में 95% और इंटरमीडिएट में 82.2% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल की।प्रतियोगी परीक्षाओं के कठिन सफर में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। लगातार प्रयास में उन्होंने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन परीक्षा पास कर इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर सफलता प्राप्त की।शिवम सिंह के परिवार में सेवा और अनुशासन की मजबूत परंपरा रही है। शिवम सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के बुजुर्गों और गुरुजनों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और समर्थन ने उन्हें हर कठिन समय में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।अब शिवम सिंह का लक्ष्य और ऊंचा है—वे प्रांतीय सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए हैं और समाज व देश की सेवा बड़े स्तर पर करने का संकल्प लिए हुए हैं। उनकी यह सफलता कहानी युवाओं के लिए एक मजबूत संदेश है कि असफलता अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का एक जरूरी कदम है। रविवार की शाम शिवम सिंह जैसे ही अपने घर पहुंची तभी उनके बड़े पापा प्रताप सिंह , विजय सिंह , पिता करन सिंह , सत्यम यादव , शंशाक सिंह , राजन मामा , एसपी सिंह , नीरज सिंह , रमेंद्र सिंह आदि लोगों ने शिवम सिंह को मिठाई खिलाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर उज्ज्वल भविष्य की कामना किया ।







