वाराणसी।उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतनारायण सेठ व प्रदेश महामंत्री शैलेश वर्मा के नेतृत्व में सभी पदाधिकार तथा स्थानीय सर्राफा व्यवसायियों तथा बंगाली स्वर्ण शिल्प समिति के अध्यक्ष व उनके पदाधिकारी ने 31 जुलाई को सेवानिवृत हुए एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पाण्डेय का सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वर्णकार संघ ने कहा कि अवधेश पांडेय के रूप में हम लोगों को ऐसा अधिकारी मिला था, जो 24 घंटे सभी के लिए सुलभ रहते थे। वहीं अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए तत्पर रहते थे, तथा व्यापारियों के लिए सामान्य नागरिकों के लिए पारिवारिक सदस्य की तरह कार्य किया। इनका कार्यकाल सदैव याद रहेगा,इसी क्रम में कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश महामंत्री शैलेश वर्मा ने एसीपी को कहा आपके द्वारा बनाया गया। सुरक्षा कवच का अनुपालन अगर आगे के थाना प्रभारी व एसीपी करते रहेंगे।तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे, पूर्ण विश्वास है। प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने कहा कि एसीपी श्री पांडेय का कार्यकाल पूरा होकर सेवानिवृत हुए हैं, वह हमारे दिलों में है और हमेशा रहेंगे।अब अपने परिवार के साथ समय बिताए और दीर्घायु हो। इसकी मंगल कामना करते हैं,कार्यक्रम में मुख्य रूप से निरंजन सिंह अनूप जायसवाल, अमित सोनी, गणेश सोनी, धनंजय सोनी, विनोद, कृष्णा दीक्षित, पवन मालवी, पप्पू यादव, निरंजन सेठ, सतीश वर्मा सहित कई दुकानदार शामिल रहे।






