Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार का बजट मिला जुला:सुशांत केसरवानी

उत्तर प्रदेश सरकार का बजट मिला जुला:सुशांत केसरवानी

PRYAGRAJ प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने प्रदेश सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट को मिला जुला बताया जिसमें कि 1 लाख नए सूक्ष्म उद्योगों   की स्थापना का लक्ष्य, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए 225 करोड़, सी.एम. युवा उद्यमी विकास अभियान को 1000 करोड़ की योजनाओं से सीधे व्यापार को फायदा मिलेगा साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की रोड, स्कूल, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल के विकास से भी व्यापार को लाभ मिलेगा, प्रयागराज में AIMS के स्थापना को लेकर घोषणा ना होना, छोटे फुटकर दुकानदारों के लिए कोई योजन नहीं है ऑनलाइन कंपनियों पर अतिरिक्त कर नहीं लगाया है, जिससे कि निराशा है बजट मिला जुला है।