Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश अन्न पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण एवं गोष्ठी की...

उत्तर प्रदेश अन्न पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण एवं गोष्ठी की गई आयोजित

जनपद मिलेट्स एवं तिलहन के क्षेत्र में करें वृद्धि, कृषक बंधु सरकार की योजनाओं का लें लाभ- देवेंद्र निम

SAHARANPUR NEWS: विधायक रामपुर मनिहारान  देवेन्द्र निम की उपस्थिति में विकास खण्ड परिसर बलियाखेडी में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत एवं उत्तर प्रदेश  अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम में कृषक प्रशिक्षण एवं गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी ग्राम प्रधान काकरकुई  राजकुमार की अध्यक्षता में हुई. देवेन्द्र निम ने कृषकों का अभिनन्दन करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे जानकारी दी तथा किसानो से आवाहन किया कि योजनाओं का लाभ लें। उन्होने कहा कि जनपद मक्का तथा मिलट्ेस एवं तिलहन के क्षेत्र में वृद्धि करें। कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही निःशुल्क मिनिकिट, सरसो, मसूर, मटर, चना, आदि प्राप्त करने हेतु दर्शन पोर्टल पर पंजीकरण कराएं। कृषक बंधु प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों जिससे शुद्ध अन्न व दुग्ध हमारी नई पीढी को प्राप्त हो सकें। डा॰ विरेन्द्र सिंह वैज्ञानिक के.वी.के द्वारा तिलहन फसलो की तकनिकी की जानकारी प्रदान की जिसमें सरसो उत्पादन नई प्रजातियाँ काली सरसो पी.एफ.-32, पूसा जगन्नाथ, पीली सरसो की प्रजाति के-88, पीला सोना, पिताम्बरी, प्रजाति हाईब्रिड-5522, श्रीराम-1666, अपनाकर समय से बुवाई करें, जिसमें संतुलित मात्रा मे खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करें।
डा॰ आई.के.कुशवाह वैज्ञानिक के.वी.के के द्वारा धान फसल में फुदका कीट/भूरा फुदका कीट नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही किसान भाई कृषि विविधिकरण अपनाकर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है। जिला उद्यान अधिकारी  गमपाल सिंह द्वारा उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, रबी मे किसान आलू एवं अन्य शाकभाजी का बीज अनुदान पर प्राप्त कर लाभ उठायें। ए॰आर॰कॉपरेटीव  रविशंकर द्वारा कृषकों को इफको समिति के माध्यम से किसानो को नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी., नैनो जिंक सल्फेट, प्रयोग के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी। सुश्री आंकाशा पंवार जी ने प्राकृतिक खेती में मिलेट्स फसलों जैसे बाजरा, कोदो, सांवा आदि के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान की ओर मिलेट्स अपनी थाली में प्रयोग करे, जिससे संतुलित आहार मिल सके।  नौरतु सिंह बादल कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी देते हुए पहले आओ पहले के सिद्धान्त पर कृषि विभाग के पोर्टल (दर्शन पोर्टल) अपनी मांग दर्ज कराये, साथ ही किसान भाईयों से अनुरोध किया गया कि फसल अवशेष को न जलाये बल्कि अपने खेतो में सड़ा गलाकर अपने खेतो जीवांश बढायें. कार्यक्रम में लगभग 200 किसानो के द्वारा प्रतिभाग किया गया, कार्यक्रम का समापन  सन्दीप पाल उप कृषि निदेशक, सहारनपुर जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन  नौरतू सिंह बादल जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सोनिया, जिला पंचायत संदस्य जगमाल सिंह, उप कृषि निदेशक  सन्दीप पाल, जिला कृषि अधिकारी  कपील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी  गमपाल, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र डा॰ आई.के कुशवाह, डा॰ विरेन्द्र कुमार वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, भूमि संरक्षण अधिकारी  उमराव सिंह, ए॰आर॰कॉपरेटिव  रवि श्ंाकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।