JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का मण्डलीय अधिवेशन शिक्षक रैन बसेरा में सम्पादित हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि माण्डलिक मंत्री / जिलाध्यक्ष ललितपुर राजेश लिटौरिया ने संगठन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में शिक्षकों की समस्याओं को संकलित करते हुए प्रांतीय नेतृत्व द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाता है। शिक्षकों की विभिन्न लम्बित समस्याओं को लेकर संघ संघर्षरत है। इसी क्रम में संघर्ष को तेज करने के उद्देश्य से झांसी जनपद में जितेन्द्र दीक्षित को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पिछली कमेटी द्वारा निर्वाचन न कराने के कारण कार्यसमिति कालातीत हो गई थी जिसको भंग करते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही मृत्युंजय सिंह को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इस दौरान अरूण गोस्वामी, सन्तोष रजक, आलोक श्रीवास्तव, आलोक गुप्ता, विशाल गुप्ता, आलोक स्वामी, विजय मिश्रा, राकेश द्विवेदी, कैलाश कौशिक, रमेश चौहान, अनूप बुन्देला, शैलेश जैन, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, विशाल नायक, मानवेन्द्र सिंह आदि अतिथियों को स्मृति चिह्न सौंपकर और शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों को बेज अलंकृत किया गया। इस दौरान अब्दुल नोमान, अजय सिंह परिहार, अरविन्द दीक्षित, शिवकुमार पाराशर, अकील अहमद खान, आनन्द मोहन मिश्रा, डॉ. अनिरुद्ध रावत, अजय पटेल, हरिशंकर यादव, माधव मिश्रा, अरुण निरंजन, मुकेश तिवारी, प्रवीन रावत, अखिलेश रघुवंशी, उमा शंकर शर्मा, देवेश शर्मा, मुजब्बर अली, उमेश बबेले, गोविन्द निरंजन, छाया निरंजन, ज्योत्सना मिश्रा, मधु पासी, शाहीन बानो, रविता सिंह, मोहसिना रहमान, रेहाना बानो, भारत भूषण राय, जितेन्द्र त्रिपाठी, रामराजा शिवहरे, डॉ. बृजेश दीक्षित, डॉ. अखिलेश गोस्वामी, विपिन सिंह, शेख जुहैब, मोहम्मद इजरायल, शहजाद अहमद, आशीष कौशिक, मुकेश चन्द्र, राघवेन्द्र यादव, अब्दुल रहीस सिद्दीकी, डॉ. प्रियंवदा मिश्रा, धर्मेन्द्र सोलंकी, विष्णुकान्त पटेल, राजेश गुप्ता, शशांक अमरया, शिवम रिछारिया, शीरीन अली, भारत भूषण सिंह, संजीव अरजरिया, विपिन सिंह, मुकेश वर्मा, रब्बानी उल्लाह खान, छिद्दू खान, रवि पटेल, शिवम द्विवेदी, शैलेष जैन, पंकज अग्रवाल, बादाम सिंह यादव, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।







