सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और महिला सशक्तिकरण पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
SAHARANPUR NEWS: बिहारीगढ़ थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय तोता टांडा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, और साइबर जागरूकता के प्रति सतर्क करना था। कार्यक्रम के दौरान महिला उप निरीक्षक अक्षिता सिंह ने छात्राओं को “मिशन शक्ति फेस-5” के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार डिजिटल अरेस्टिंग, झूठी अफवाहों से सतर्क रहना और महिलाओं के अधिकारों को समझना आवश्यक है।छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही, साइबर फ्रॉड और साइबर अपराध से बचने के उपाय समझाए गए। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:1090 वूमेन पावर लाइन 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन108 एम्बुलेंस सेवा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा1098 चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने बच्चों से उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में भी चर्चा की और उन्हें उचित सलाह दी। ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। छात्रों को हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित व्यवहार अपनाने की सख्त चेतावनी दी गई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फराबाद वीरेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार, रजनी रानी, कमलेश, निशा रानी, फहिमा, आयुषी, सविता, मालती रानी, सुशील कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।







