Home उत्तर प्रदेश उच्च पीएस भुलईपुर में नवारंभ उत्सव का आयोजन इसके साथ शुरू हुई...

उच्च पीएस भुलईपुर में नवारंभ उत्सव का आयोजन इसके साथ शुरू हुई बाल वाटिका एवं कक्षा एक में

BHADOHI NEWS: उच्च प्राथमिक विद्यालय भुलईपुर में स्थित को-लोकेटेड आँगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को नवारंभ उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों को विद्यालय के प्रति आकर्षित करना और उन्हें भयमुक्त, आनंददायक एवं अनुकूल शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इस दौरान प्रधानाध्यापक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि नवीन सत्र 2026-27 के लिए बाल वाटिका एवं प्रथम कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्याधुनिक और पारंपरिक दोनों सुविधाओं का संगम तैयार किया गया है। प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को आर्थिक एवं शैक्षिक सहायता, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें और डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में 1200 रुपए की धनराशि का प्रेषण करने की सुविधा प्रदान की जाती है। स्मार्ट टीवी प्रोग्राम के जरिए डिजिटल लर्निंग और एक समृद्ध पुस्तकालय की व्यवस्था है। ताजा व पौष्टिक मध्याह्न भोजन, स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर बॉटल और योग एवं व्यायाम की नियमित कक्षाएं चलती है। आयु के अनुरूप खेल सामग्री, रुचि अनुसार शैक्षिक पर्यटन और बच्चों के स्वागत के लिए पसंदीदा केक व चिप्स का वितरण किया जाता है। नवारंभ उत्सव संयोजक संजय कुमार कुशवाहा एवं कक्षा अध्यापक सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरी शिक्षक टीम बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए संकल्पित है। इस मौके पर विद्यालय के सहायक अध्यापक अजय कुमार सिंह, चंद्रभूषण मिश्र, सूर्यभूषण पटेल, वीरेंद्र कुमार, राजकुमार, अनिल कुमार, पंकज कुमार, रविंद्र बच्चन और जयप्रकाश पटेल सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।