Home उत्तर प्रदेश ई-लॉटरी से 14 किसानों को कृषि यंत्रों का मिला लाभ, डीएम की...

ई-लॉटरी से 14 किसानों को कृषि यंत्रों का मिला लाभ, डीएम की मौजूदगी में हुआ चयन

JAUNPUR NEWS: जनपद में संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्रों के लिए लाभार्थी किसानों के चयन हेतु शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने की। ई-लॉटरी के माध्यम से कुल 14 किसानों का चयन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराकर खेती को अधिक आसान, किफायती और उत्पादक बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रीकरण से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ फसल अवशेष प्रबंधन में भी काफी मदद मिलेगी। डीएम ने चयनित किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कृषि यंत्रों का सही उपयोग करने और अन्य किसानों को भी आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। ई-लॉटरी में चयनित लाभार्थियों में सुपर सीडर (01), रोटावेटर (03), स्ट्रा रीपर (04), पावर चाफ कटर (01), लेजर लैंड लेवलर (02), फार्म मशीनरी बैंक (01), क्रॉप रीपर ट्रैक्टर माउंटेड/सेल्फ प्रोपेल्ड (01) तथा किसान ड्रोन (01) शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपनिदेशक कृषि, डिप्टी पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव सहित अन्य किसान मौजूद रहे।