KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला के पास ई रिक्शा की भिड़ंत में उसमें बैठा एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया , इलाज के बाद युवक ने दो माह बाद ई रिक्शा चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है । सैनी कोतवाली के थुलगुला का मजरा उसरैना पर निवासी आदर्श कुमार पुत्र कृपा शंकर ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 27 सितम्बर की शाम वह ई रिक्शा से घर जा रहा था, आदर्श का आरोप है कि ई रिक्शा चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए दूसरे ई रिक्शा में टक्कर मार दिया हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया , जिसके बाद उसका प्रयागराज के एक अस्पताल में कराया गया , पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने ई रिक्शा चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।







