Home उत्तर प्रदेश ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने उद्घाटन मुकाबला जीता

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने उद्घाटन मुकाबला जीता

कर्नल एमआर शेरवानी ए डिवीजन क्रिकेट लीग में परिचय प्राप्त करते यूपीसीए के संयुक्त सचिव डॉ. उमर मुस्तफा हसन

कर्नल एमआर शेरवानी ए डिवीजन क्रिकेट लीग में राहुल का शतक

PRAYAGRAJ NEWS: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने जैदी इंडोर क्लब को 46 रन से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी ए डिवीजन क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबले अपने नाम किया। विजेता टीम के राहुल राजपाल (120 रन, 78 गेंद, सात चौके, 10 छक्के) ने शतकीय पारी खेली। केपी कॉलेज मैदान पर शुक्रवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट पर 280 रन (राहुल राजपाल 120, रोशन कुशवाहा 60, अभय यादव 28, सिद्धार्थ मिश्रा 27, वीर प्रताप 20, रूद्रवंश त्रिपाठी 3/45, हर्षित तिवारी 2/40, अमृतेश शुक्ला 2/40, शिवम श्रीवास्तव 1/54) बनाए।  जैदी इंडोर क्लब की पारी के दौरान बारिश आ जाने से उन्हें 35 ओवर में 240 रन का लक्ष्य मिला जिसमें वह 35 ओवर में 7 विकेट पर 194 रन (अखिल कुमार कश्यप 64, राहुल निषाद 42, सौरभ सिंह 20 नाबाद, अरिजीत सिंह 2/41, राहुल राजपाल, आदर्श मिश्रा, रोहित राजपाल व सिद्धार्थ मिश्रा एक-एक विकेट) ही बना सकी। मैच में शिशिर मेहरोत्रा व अजय कुमार ने अंपायरिंग एवं अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की। मैच से पहले मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. उमर मुस्तफा हसन का इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की निदेशक डॉ. जूली ओझा ने खिलाड़ियों से परिचय कराया। एसीए के संयुक्त संयोजक (लीग एवं मंडल) एलबी काला ने बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक आरपी भटनागर ने कार्यक्रम का संचालन किया।