Home उत्तर प्रदेश ईद मिलादुन्नबी पर घंटाघर में इनामों की बारिश, मस्जिदें अक्सा की तस्वीर...

ईद मिलादुन्नबी पर घंटाघर में इनामों की बारिश, मस्जिदें अक्सा की तस्वीर ने जीता सबका दिल

MIRZAPUR NEWS: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर घंटाघर चौराहे पर अलकरम कमेटी द्वारा हर जुलूस का जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर इनाम बांटने में अलकरम कमेटी ने मिसाल पेश की। कुल 109 जुलूसों का खैरमकदम किया गया और सभी प्रतिभागियों को इनाम दिया गया।अलकरम कमेटी के अध्यक्ष मो. इस्लाम और उनके बेटे फैसल ने इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। नौजवानों ने बेहतरीन काम किया। किसी ने काबा, किसी ने गुंबद-ए-ख़ज़रा, किसी ने इंडोनेशिया की मस्जिद, तो किसी ने लखनऊ का छोटा इमामबाड़ा बनाया। लेकिन सबसे ज्यादा तारीफ हयात नगर आशिक रसूल कमेटी की हुई, जिन्होंने अपने हाथों से मस्जिदें अक्सा की नकल बनाई। जुलूस खत्म होने के बाद जनता से पूछा गया कि सबसे अच्छा जुलूस में क्या लगा। सभी लोगों ने मस्जिदें अक्सा की नकल को पसंद किया। इसके बाद हयात नगर निवासी डॉ. अंसारी और उनकी टीम को फैसल की तरफ से एक फ्रिज और ₹3500 का इनाम दिया गया। यह इनाम चर्चा का विषय बन गया। स्टेज पर अनीश साबरी की कव्वाली ‘लाल रंग में हमे मत बाटों… छत के ऊपर एक तिरंगा रहने दो” सुनकर सभी लोग झूम उठे। इसके अलावा, अंजुमन कमेटी और एक्सप्रेस न्यूज़ के एच.आर. हेड टीपू सुल्तान की अगुवाई में हर जुलूस का बेहतरीन स्वागत किया गया। हिंदू भाइयों ने भी इनाम देकर सहयोग किया। पुलिस प्रशासन की भूमिका भी सराहनीय रही। शहर कोतवाली पुलिस ने व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया।