ईद की तैयारियां पहुंची अंतिम दौर में, देर रात तक हो रहे बाजार गुलजार
कपड़े से लेकर श्रृंगार व सेवइयों की खरीदारी हुई तेज
आज के चांद पर टिकीं मोमिनीन की निगाहें
VARANASI NEWS: ( सरफराज अहमद ) मुकद्दस रमजान अब रुख्सत होने को है। तीस रोजों के बाद अल्लाह उन्हें तोहफे में खुशियों के तौर पर ईद देगा। ईद की तैयारियों में लोग शिद्दत से जुटे हुए हैं। बाजार गुलजार है। पूर्वांचल भर से खरीदारी करने के लिए लोग बनारस आ रहे हैं। खरीदारी के अंतिम दौर में रेडिमेड कपड़ों और श्रृंगार की सामग्रियों की खूब बिक्री हो रही है। युवतियों को पाकिस्तानी सूट और कश्मीरी चूड़ियां खूब भा रही हैं। ईद 20 या 21 मार्च को पड़ेगी। ऐसे में खरीदारी के लिए अब कम समय बचा है। जो अब तक खरीदारी नहीं कर पाए हैं, वे कपड़े से लेकर हर एक चीज खरीद रहे हैं। बुधवार को वाराणसी के आसपास दालमंडी में खरीदारी करते लोग भदोही, मऊ, जौनपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली व आजमगढ़ आदि जिलों के लोग पहुंच रहे हैं। रेडिमेड कपड़ों की ज्यादा खरीदारी हो रही है। होलसेल रिटेल के माने जाने व्यापारी नाजिम दुपट्टा हाउस के ऑनर अहमद रजा ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि महिलाएं व युवतियां नायरा पाकिस्तानी सूट, फरशी सलवार पसंद कर रही हैं। दुकानदार अमन व विक्की खान ने बताया कि कश्मीरी चूड़ियां खूब बिक रही हैं। वहीं, युवा जींस, शर्ट, टी शर्ट के साथ ही लखनवी कुर्ता पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि ईद के सामानों में 10 से 15 फीसदी कीमतों में वृद्धि हुई है। घर के सजावटी सामानों की भी हो रही खरीदारी ईद पर घरों को सजाने के लिए सजावटी सामग्री की भी खूब बिक्री हो रही है। महिलाएं पर्दे, चादरें, मेजपोश, गुलदस्ता, डिनर सेट आदि की भी खरीदारी कर रही हैं। वही मुकद्दस रमजान खत्म होने पर अब चांद पर टिकी हैं लोगो की नजर अगर, 19 मार्च को चांद का दीदार हुआ तो 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। चांद नहीं दिखता है तो 21 मार्च को ईद होगी। साथ ही एक और अलविदा की नमाज अदा करने का मौका नमाजियों को मिलेगा। मौलाना हसीन अहमद हबीबी ने बताया कि चांद कमेटियां 29 वें रोजे के दिन चांद देखने को जुटेगी चांद का दीदार हुआ तो ऐलान किया जाएगा। 80 रुपये निकालें फितरा इमाम- ए-जुमा ने सदका-ए-फित्र का एलान किया है। रोजेदारों से अपील की है कि वे फितरा, जकात देने में जल्दी करें। सुन्नी उलेमाओं ने विभिन्न तरह के खाने की सामग्री पर प्रति व्यक्ति को 80 रुपये और शिया ने 90 रुपये तय किया है। जकात ईद के चांद के पहले हकदार को दे दें।







