Home उत्तर प्रदेश इस वर्ष भव्य होगी रामलीला और पंचमी भरत मिलाप: अशोक सिंह

इस वर्ष भव्य होगी रामलीला और पंचमी भरत मिलाप: अशोक सिंह

94
0

MIRZAPUR NEWS: सौ वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित हमारी संस्था आध्यत्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के सजग प्रहरी के रूप में लगातार काम कर रही है। प्रतिवर्ष सदस्यों के बीच कमेटी का चुनाव संपन्न होता है। इसके उपरांत भगवान राम की जीवन की भिन्न भिन्न लीलाओं को कलाकारों के माध्यम से आम जन के बीच प्रस्तुत किया जाता है। विभिन्न मोहल्लों में घूम कर राम वन गमन मार्ग को मूर्तरूप दिया जाता रहा है। जिसे देख आज की पीढ़ी भी भाव विभोर होती है। राजगद्दी की पारम्परिक व्यवस्था हो या रावण वध हो अथवा पंचमी का भारत मिलाप आज भी मर्यादापुरुषोत्तम के जीवन चरित्र से लोगों को अवगत कराते हुए युवा पीढ़ी को सीख देने का काम करते हैं। उक्त बातें श्री रामलीला पुरानी दशमी पंचायती के अध्यक्ष अशोक सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होने कहा कि इस वर्ष पंचमी भरत मिलाप के लिए नहीं लिया जायेगा सार्वजनिक चंदा, कमेटी ने इस बारे में सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। हिसाब किताब में गड़बड़ी के चलते पूर्व अध्यक्ष, मंत्री की सदस्यता निलंबित की गयी है। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात कर रामलीला समिति में पूर्व में हिसाब-किताब में हुई अस्पष्टता, हेरा फेरी और रामलीला की संपत्तियों के साथ की जा रही गड़बड़ी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। अशोक सिंह ने कहा कि इस वर्ष कमेटी पंचमी भरत मिलाप के लिये सार्वजनिक चंदा नहीं लेगी। कमेटी अपने सदस्यों के सहयोग से ही भव्य व आकर्षक भरत मिलाप उठाएगी। इस दौरान नव निर्वाचित मंत्री अतिन गुप्ता, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, शैलेन्द्र अग्रहरि, श्यामा प्रसाद जायसवाल, विनोद केशरवानी उपस्थित रहे।