Home इटावा इस्लामियां में जनपदीय कराटे चेम्पियनशिप का हुआ आयोजन

इस्लामियां में जनपदीय कराटे चेम्पियनशिप का हुआ आयोजन

विजेता छात्र छात्राओं के साथ प्रिंसिपल गुफरान अहमद

ETAWA NEWS: इस्लामिया इंटर कालेज के हाल में आयोजित जनपदीय कराटे चेम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा सचिव हिमांशु यादव ने किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस्लामिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने मुख्य अतिथि हिमांशु यादव का स्वागत किया। कराटे प्रतियोगिता में इस्लामिया इंटर कालेज, अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज, प्रियांशी संस्कार वैली इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मोतीझील इटावा, राजकीय इंटर कालेज सिन्डौस के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक वर्ग 35 किग्रा भार में अक्षय प्रथम, मो. अयाज द्वितीय, 40 किग्रा भार में नवाज अजीज प्रथम, मो. शहनवाज द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 19 में बालिका वर्ग में आराध्या, अंशी जैन, गौरी, दीया मिश्रा, सना खान ने अपने वर्गों में विजेता रहीं। विजेता खिलाड़ी मंडल में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कराटे प्रतियोगिता के सफल खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि हिमांशु यादव, प्रधानाचार्य गुफरान अहमद में मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक आरविन्द कटियार, रैफरी अनीस मंसूरी, ऐश्वर्य कटियार, मनीष कुमार, प्रीति, संध्या सक्सेना, अमन ने अपनी भूमिका  निभाई। संचालन परीक्षा प्रभारी मो. जावेद ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल प्रभारी नाजिश इकबाल, शाहिद अख्तर ने अपना सहयोग प्रदान किया। इस्लामिया कालेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने मुख्य अतिथि और खिलाड़िया के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर साकिब अली, डा. कुश चतुर्वेदी, मो. अतीक, डा. अरशद मलिक आदि शिक्षक उपस्थित रहे।