Home विदेश इस्राइल पर ईरान ने गिराए क्लस्टर बम; जॉर्डन और रियाद में ड्रोन...

इस्राइल पर ईरान ने गिराए क्लस्टर बम; जॉर्डन और रियाद में ड्रोन किए नष्ट

3
0

पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी बरकरार है। ईरान ने इस्राइल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और क्षेत्र के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू कर दी। युद्ध शुरू होने के बाद अब तक ईरान में लगभग 1230 लोगों की मौत, लेबनान में 100 से ज्यादा और इस्राइल में करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है।

अमेरिका ने ईरान के 30 जहाजों को डुबो दिया

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को एक शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने चल रहे युद्ध के दौरान 30 से अधिक ईरानी जहाजों को डुबो दिया है, जबकि तेहरान की सेनाओं द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में काफी कमी आई है।

रॉयटर्स ने एडमिरल ब्रैड कूपर के हवाले बताया कि 30 से अधिक जहाज डुबो दिए हैं, और पिछले कुछ घंटों में ही हमने एक ईरानी ड्रोन वाहक पोत को निशाना बनाया है, जिसका आकार लगभग द्वितीय विश्व युद्ध के विमानवाहक पोत के बराबर है। और इस समय उसमें आग लगी हुई है।

11:47 AM, 06-Mar-2026

इस्राइल पर ईरान ने क्लस्टर बम गिराए

ईरान ने इस्राइल पर क्लस्टर बम गिराए हैं। जिसका वीडियो सामने आया है। गुरुवार रात कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें क्लस्टर बम लगे थे।

ईरान लंबे युद्ध के लिए तैयार, नए हथियारों की चेतावनी: IRGC प्रवक्ता

इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के एक प्रवक्ता ने कहा कि ईरान लंबे युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है और ऐसे एडवांस्ड हथियार लाने वाला है जिनका अभी तक इस लड़ाई में इस्तेमाल नहीं हुआ है। एक बयान में ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि ईरान के दुश्मनों को आने वाले हमलों की नई लहर में दर्दनाक वार की उम्मीद करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि ईरान की नई कोशिशें और हथियार आने वाले हैं। इन टेक्नोलॉजी का अभी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल नहीं किया गया है।

हिज्बुल्ला ने हाइफा बंदरगाह पर हमले की ली जिम्मेदारी

लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने शुक्रवार की सुबह इस्रइली जमीनी बलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिनमें वे बल भी शामिल हैं, जो हाल के दिनों में लेबनान की धरती में प्रवेश कर चुके हैं।

टेलीग्राम पर एक बयान में हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने मारौन अल-रस और कफर किला सहित कई क्षेत्रों में इस्रइली सेना को निशाना बनाया है, जो पहले से ही लेबनानी क्षेत्र के भीतर हैं। बयान में कहा गया है कि हिज्बुल्लाह ने कब्जे वाले गोलान हाइट्स में इस्राइल के योआव सैन्य शिविर और हाइफा बंदरगाह में एक नौसेना अड्डे को भी निशाना बनाया। फिलहाल किसी के हताहत होने की तत्काल खबर नहीं मिली है। इससे पहले हिज्बुल्लाह ने लेबनान के साथ विवादित सीमा पर रहने वाली इस्राइली बस्तियों के निवासियों को खाली करने की चेतावनी जारी की थी।