सर्पमित्र डॉ आशीष ने 6 फुट अजगर का किया सुरक्षित रेस्क्यू
ETAWA NEWS: सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत वैशाली पुरम कॉलोनी में NH19 के पास बने नवनिर्मित इस्कॉन मंदिर के एक स्टोर रूम की दीवार के किनारे रखे पुराने कबाड़ में एक 6 फीट लम्बा लगभग 10 किलो वजनी अजगर सांप कहीं से आकर छिप कर बैठ गया था तभी कमरे में कबाड़ हटा रहे मन्दिर के कर्मचारी की नजर उस विशाल अजगर पर पड़ी जिसके बाद वह डर के मारे उस कमरे के बाहर भाग निकला। अजगर की सूचना के बाद मन्दिर प्रशासन अलर्ट हुआ,और सभी भक्तगणों को सुरक्षित किया गया। मन्दिर मै मौजूद कृष्ण भक्त विराट रूप वराह दास ने बताया कि कमरे मे छिपे बैठे अजगर को देखकर वे और सभी भक्तगण बेहद ही डर गए थे और फिर उन्होंने वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी से उनकी स्नेकबाइट हेल्पलाइन पर रेस्क्यू के लिए मदद मांगी जिसके बाद डॉ आशीष ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उस विशाल 6 फीट लम्बे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर हम सभी भक्तगणों को भयमुक्त कर दिया,अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद उसे सामाजिक वानिकी विभाग इटावा के कुशल दिशा निर्देशन में सुरक्षित प्राकृतवास में ले जाकर छोड़ दिया गया,नगर पालिका परिषद इटावा के स्वच्छता,वन्यजीव पर्यावरण एवम आपदा प्रबंधन के ब्रांड एंबेसडर डॉ आशीष ने इस्कॉन मंदिर में मौके पर मौजूद सभी लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि,यह एक 6 फीट लम्बा अजगर सांप है जिसका जन्तु वैज्ञानिक नाम पायथन मोलूरस है जो कि, एक विषहीन सांप है लेकिन इसके काटने के बाद लापरवाही में घाव की ठीक से साफ सफाई न करने से सिर्फ गैंग्रीन या गलाव हो सकता है लेकिन किसी की मृत्यु नहीं होती है लेकिन कुछ मामलों में सर्पदंश के बाद अत्यधिक घबराने से हार्ट अटैक से मृत्यु हो सकती है।
सांप के काटने के बाद सुरक्षित इलाज के लिए कहां जाएं ?
डॉ आशीष ने बताया कि,किसी भी प्रकार के सर्पदंश का सुरक्षित इलाज जिला अस्पताल इटावा के इमरजेंसी वार्ड में कमरा नंबर 3 में और सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान की इमरजेंसी वार्ड में भी उपलब्ध है।
सांप के काटने पर जहरीले सर्पदंश की पुष्टि कैसे करें ?
सर्पदंश होने पर सामाजिक संस्था ओशन द्वारा संचालित जनपद इटावा की नि:शुल्क
अनचाहे सर्पदंश से कैसे बचे?
जनपद के सर्पदंश विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने सभी जनपद इटावा वासियों से विनम्र अपील की है कि, इस समय चूंकि, बरसात का मौसम चल रहा है और स्नेक बाइट के मामले भी सामने आ रहे है अतः कृपया कभी भी कैसा भी सर्पदंश होने पर बिलकुल भी न घबराएं क्यों कि कोबरा करैत को छोड़कर लगभग सभी प्रकार के सर्प विषहीन ही होते है। फिर भी कृपया रात में सोने से पूर्व घर के दरवाजों के नीचे की जगह में कोई कपड़ा या बोरी लगाकर ही सोएं खुली खिड़कियां बंद रखे या उन पर महीन जालियां लगवा लें साथ ही सोते समय अपना बिस्तर तकिया चेक कर के ही सोएं कहीं भी अंधेरे में जाने से बचें घर के बाहर रखे जूते हमेशा देखकर ही पहने, रात को बाहर या किसी छत पर सोते समय हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करें तभी आप अनचाहे सर्पदंश से बच सकते है।







