Home खेल इशान किशन के बहन और जीजा की फाइनल से पहले मौत, दुख-दर्द...

इशान किशन के बहन और जीजा की फाइनल से पहले मौत, दुख-दर्द के बीच भारत को बनाया विजेता

5
0
फाइनल से पहले इशान किशन की बहन और जीजा की मौत हो गई थी

फाइनल से पहले इशान किशन की बहन और जीजा की मौत हो गई थी. इशान की कजिन बहन उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर थी.

Delhiv :भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बन गया है. इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी ने लगातार दो बार इस ख‍िताब को जीता. भारत की इस जीत के हीरो जसप्रीत रहे, जिन्होंने 15 रन पर चार विकेट लिए. उनके अलावा संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली. अभ‍िषेक शर्मा ने 52 रन बनाए. वहीं इशान किशन ने 54 रन की धमाकेदार पारी खेली. इसके बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम की तरफ़ हमेशा की तरह बल्ला उठाया, लेकिन थोड़ी देर के लिए आसमान की तरफ भी इशारा किया, जबकि वह अक्सर ऐसा नहीं करते. इस बार उन्होंने ऐसा किया. इसके पीछे वजह उनका दुख दर्द था, जो फाइनल से पहले उन्हें मिला.

दरअसल फाइनल से पहले इशान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था. उनकी कजिन बहन और जीजा की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई. जिससे इशान टूट गए थे. वह अपनी बहन से काफी प्यार करते थे. जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इशान ने इसका खुलासा कि कल (शनिवार ) को एक रोड एक्सीडेंट में मेरी कजिन बहन की मौत हो गई और वह हमेशा चाहती थीं कि मैं बड़ी पारी खेलूं. यह उनके लिए है. मुझे कल इसके बारे में पता चला और मैं बहुत परेशान हो गया.

प्रैक्टिस के दौरान भी थे परेशान

मैच से एक दिन पहले भी जब बाकी टीम के खिलाड़ी कड़ी ट्रेनिंग कर रहे थे, तब भी इशान के चेहरे पर उदासी छाई हुई थी. बैटिंग हिट हमेशा की तरह लंबी नहीं थी और कोच टी दिलीप के साथ फील्डिंग ड्रिल के दौरान भी वह वो वाले इशान नजर नहीं आए, जो आमतौर पर टीम के ट्रेनिंग सेशन में जान डाल देते थे. इस दर्द में भी वह पीछे नहीं हटे और फाइनल के लिए खुद को तैयार करते रहे. उन्होंने अलग-अलग एंगल से और मैदान के अलग-अलग हिस्सों से कैच लिए ताकि उन्हें रिंग ऑफ़ फायर की आदत हो जाए.

हादसे की वजह से पिता नहीं देखे पाए फाइनल

इशान के पिता प्रणव पांडे ने खुलासा किया कि वह भी फाइनल के लिए अहमदाबाद आना चाहते थे, मगर घर में हुई इस हादसे की वजह से नहीं आ पाए. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार इशान के पिता ने बताया कि शुक्रवार को जब वह अहमदाबाद के लिए अपनी फ़्लाइट पकड़ने पटना एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी उन्हें कार एक्सीडेंट की बुरी खबर मिली, जिसमें उनके दो रिश्तेदारों की जान चली गई. उनका वो पर‍िवार एक शादी में शामिल होने जा रहा था.  इशान ने अपनी कजिन और जीजा को खो दिया. उनके दो बच्चे इस हादसे में बच गए. प्रणव पांडे ने बताया कि वह सब सदमे में हैं. इशान उनसे मिलने आना चाहते थे, लेकिन फाइनल की वजह से वह नहीं आ सके. वह बहुत परेशान हैं.